CM की दौड़ में तोमर और विजयवर्गीय

भोपाल. केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते के साथ सात सांसद 2023 के विधानसभा चुनाव में कूदने जा रहे हैं। भाजपा ने चौंकाते हुए इन दिग्गजों के साथ 39 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इनमें से तीन नाम तोमर, पटेल और विजयवर्गीय तो वो हैं, जिनके नाम सीएम पद के लिए सुर्खियों में आ चुके हैं। प्रहलाद पटेल अपने राजनीतिक जीवन में पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। इस सूची में सांसद गणेश सिंह, रीति पाठक भी हैं। नरेंद्र सिंह तोमर पंद्रह साल बाद विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। फग्गन सिंह 33 साल बाद विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। वे 1990 में विधायक चुने गए थे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह भी पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। दिमनी सीट जिस पर तोमर की पसंद का प्रत्याशी होता था, इस बार वे खुद इस सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
कैलाश विजयवर्गीय 10 साल बाद मैदान में
कैलाश विजयवर्गीय भी 10 साल बाद फिर चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। इन्हें भाजपा ने इंदौर-एक सीट से प्रत्याशी बनाया है। दोनों सूची मिलाकर भाजपा ने 230 में से 78 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। दूसरी सूची में भाजपा ने दो विधायकों (केदारनाथ शुक्ला व नारायण त्रिपाठी) के टिकट काट दिए हैं। इसके साथ प्रहलाद के चुनाव लड़ने के कारण भाई जालम और कैलाश विजयवर्गीय के कारण बेटे आकाश के भी टिकट कटने पर मुहर लग गई है। यानी चार विधायक ड्रॉप होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *