सुनवाई के लिए ग्वालियर कोर्ट पहुंचे दिग्विजय सिंह

ग्वालियर. राज्यसभा सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मानहानि मामले में बयान दर्ज कराने ग्वालियर कोर्ट पहुंचे हैं। साल 2019 में भिंड में दिग्विजय सिंह ने बीजेपी, आरएसएस और बजरंग दल पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के गंभीर आरोप लगाए थे। इस पर वकील अवधेश सिंह भदौरिया ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था। ग्वालियर जिला न्यायालय की विशेष अदालत में इस मामले की सुनवाई चल रही है। पिछली सुनवाई में दिग्विजय सिंह उपस्थित नहीं हो सके थे। उन्होंने व्यस्तता को इसका कारण बताया था। गैरहाजिरी का आवेदन कोर्ट ने स्वीकार कर लिया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *