BREAKING वाराणसी में PM मोदी की सुरक्षा में चूक

वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक हो गई। रुद्राक्ष सेंटर से एयरपोर्ट जाते समय एक युवक पीएम के काफिले के आगे कूद गया। वह पीएम की गाड़ी से बमुश्किल 10 फीट की दूरी पर था। पुलिसकर्मियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि युवक भाजपा का कार्यकर्ता है और सेना में नौकरी की मांग को लेकर पीएम से मिलना चाहता था।
वहीं, अपने 6 घंटे के काशी प्रवास के दौरान पीएम मोदी ने 3 कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। सबसे पहले उन्होंने 450 करोड़ की लागत से तैयार क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में क्रिकेट के लीजेंड सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर भी मंच पर मौजूद रहे। इस दौरान सचिन ने पीएम मोदी को नमो लिखी जर्सी भी भेंट की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *