खालिस्तानी आतंकी पन्नू पर NIA का एक्शन

चंडीगढ़. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की पंजाब और चंडीगढ़ की प्रॉपर्टी को जब्त कर लिया है। पन्नू प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) का मुखिया है। वह कनाडा और दूसरे देशों से लगातार भारत विरोधी बातें करता रहता है। हाल ही में कनाडा-भारत विवाद में उसने कनाडा में रहने वाले हिंदुओं को भी धमकी दी थी।

अमृतसर के खानकोट गांव में आतंकी पन्नू की एग्रीकल्चर लैंड जब्त की गई है।अमृतसर के खानकोट गांव में आतंकी पन्नू की एग्रीकल्चर लैंड जब्त की गई है।

पन्नू अब इन प्रॉपर्टी का मालिक नहीं रहा
NIA की तरफ से अमृतसर के गांव खानकोट में पन्नू की 46 कनाल की प्रॉपर्टी जब्त की गई है। खानकोट पन्नू का पैतृक गांव है। यह एग्रीकल्चर लैंड है। वहीं चंडीगढ़ के सेक्टर 15 C में पन्नू का घर है। पहले 2020 में इन्हें अटैच किया गया था। अब NIA ने इन्हें जब्त कर लिया। कानूनी तौर पर अब पन्नू इन प्रॉपर्टी का मालिक नहीं रहा। यह प्रॉपर्टी अब सरकार की हो गई हैं।

आतंकी पन्नू के चंडीगढ़ स्थित घर के बाहर कार्रवाई के लिए पहुंची NIA की टीम।आतंकी पन्नू के चंडीगढ़ स्थित घर के बाहर कार्रवाई के लिए पहुंची NIA की टीम।

पन्नू के चंडीगढ़ स्थित घर के बाहर प्रॉपर्टी जब्त करने के बारे में बोर्ड लगवाती NIA की टीम।पन्नू के चंडीगढ़ स्थित घर के बाहर प्रॉपर्टी जब्त करने के बारे में बोर्ड लगवाती NIA की टीम।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *