ग्वालियर में कारोबारी के घर से 5.5 लाख रुपए की चोरी

ग्वालियर. मथुरा-वृंदावन घूमने गए कारोबारी के सूने घर के ताले चटकाकर चोर ढाई लाख रुपए नकदी सहित पांच तोला सोना, चांदी के गहने चोरी कर ले गए हैं। वारदात मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात माधौगंज प्रीमत विहार कॉलोनी में हुई है। बुधवार सुबह जब कारोबारी का परिवार लौटा तो चोरी का पता लगा। बाहर ताले टूटे पड़े थे और अंदर सामान बिखरा हुआ था। समझते देर नहीं लगी कि चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
यह है पूरा मामला
माधौगंज थाना क्षेत्र के प्रीतमपुर पुरानी हवेली के पास गुढ़ा निवासी नेपाल सिंह जाट पुत्र इंदर सिंह जाट कारोबारी है और उनकी पुर्णिमा इंटर प्राइजेज के नाम से रेडीमेड कपड़ों और कोल्डड्रिंक का थौक का कारोबार है। बीते रोज वह परिवार के साथ मथुरा वृंदावन के दर्शन करने के लिए गए थे और घर पर ताले डाल गए थे। सूना घर देखकर चोरों ने धावा बोला और अलमारी में रखे ढाई लाख रुपए और करीब पांच तोला सोने व आधा किलो चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। घटना का पता सुबह चला जब पड़ोसियों ने उनके घर के ताले टूटे देखे तो उनको सूचना दी। सूचना मिलते ही वह वापस आए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
यह सामान गया चोरी
चोर यहां से नगदी के साथ ही एक मंगलसूत्र, चार अंगूठी, एक हार, एक जोडी सूई धागा, दो लोंग, चांदी के एक जोडी पायजेब, चांदी के लक्ष्मी गणेश वाले सिक्के, एक्टिवा का रजिस्ट्रेशन नंबर, एटीएम कार्ड व अन्य महत्वपूण दस्तावेज चोरी कर ले गए है। पीडि़त ने बताया कि उसकी एक प्रॉपर्टी को खरीदने की बात चल रही थी, उसके लिए रुपए रखे हुए थे। पुलिस चोरों का पता लगाने के लिए आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *