मध्यप्रदेश में पुरानी पेंशन को लेकर सियासी पारा हाई
भोपाल. मध्यप्रदेश में पुरानी पेंशन (OPS) को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि भाजपा की सरकार में हर वर्ग प्रदर्शन कर रहा है। कांग्रेस की सरकार में सभी की सुनवाई होती थी। कांग्रेस ने आगे कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होती तो अब तक ओल्ड पेंशन लागू हो गया होता। कांग्रेस शासित राज्यों में ओल्ड पेंशन लागू है। कांग्रेस की सरकार आयेगी तो ओल्ड पेंशन लागू किया जायेगा, क्योंकि शिवराज सरकार से हर वर्ग नाराज है।
मध्यप्रदेश में चारो ओर से उठा रही पुरानी पेंशन लागू करने की मांग
शासकीय कर्मचारियों की नाराजगी एक बार फिर मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर भारी पड़ने वाली है। मध्यप्रदेश में कुछ ही महीनों के बाद होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सरकारी कर्मचारियों ने अपनी पुरानी पेंशन बहाली को सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जानकारी के मुताबिक न्यू मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन संघ के बैनर तले सभी सरकारी विभागों के शासकीय अधिकारी कर्मचारियों ने पेंशन नहीं वो वोट नहीं की महाशपथ कार्यक्रम का आयोजन भिंड शहर की दयाल वाटिका में किया था।
