एयरफोर्स 100 LCA मार्क 1A फाइटर जेट खरीदेगी

नई दिल्ली. भारतीय वायुसेना 100 मेड-इन-इंडिया LCA मार्क 1A फाइटर जेट खरीदेगी। भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने अपने स्पेन दौरे में इसकी घोषणा की। LCA मार्क-1A, तेजस एयरक्राफ्ट का एडवांस वर्जन है। इसमें अपग्रेडेड एवियॉनिक्स और रडार सिस्टम लगे हैं। एयरफोर्स इससे पहले भी 83 LCA मार्क-1A एयरक्राफ्ट का ऑर्डर दे चुकी है। भारतीय वायुसेना का इन एयरक्राफ्ट को खरीदने का मकसद पुराने मिग-21 को रिटायर करना है। डील के लिए आधिकारिक प्रस्ताव रक्षा मंत्रालय और नेशनल सिक्योरिटी स्टेकहोल्डर्स को भेजा जा चुका है।

भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने स्पेन में न्यूज एजेंसी ANI को यह जानकारी दी।भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने  यह जानकारी दी।

रिव्यू मीटिंग के बाद लिया गया फैसला
100 और LCA मार्क 1A फाइटर एयरक्राफ्ट खरीदने का फैसला वायुसेना प्रमुख की अध्यक्षता में एक रिव्यू मीटिंग के बाद लिया गया। इस मीटिंग में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के अधिकारी भी शामिल थे। HAL ही इन फाइटर जेट को बनाकर डिलीवर करेगी। इस डील के पूरे होने के बाद भारत के पास अगले 15 सालों में 40 LCA तेजस, 180 से ज्यादा LCA मार्क-1A और कम से कम 120 LCA मार्क-2 एयरक्राफ्ट होने की उम्मीद है।
भारत में बने हैं LCA मार्क-1A के 65% से ज्यादा इक्विपमेंट्स
इसके पहले भारत ने 83 LCA मार्क-1A एयरक्राफ्ट का ऑर्डर दिया था, जिनकी डिलीवरी फरवरी 2024 में हो सकती है। LCA मार्क-1A के 65% से ज्यादा उपकरण भारत में बने हैं। इसे एयरोस्पेस में भारत की आत्मनिर्भरता और मेक-इन-इंडिया की तरफ बड़ा कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *