पुलिस अधिकारियों की देखरेख में बच्चे करेंगे परीक्षा की तैयारी-एडीजीपी डी.श्रीनिवास वर्मा

ग्वालियर। पुलिस परिजनोें के बच्चों के लिए लर्निंग सेंटर तैयार कराई गई है। पुलिस लाइन ग्वालियर में भी एक लर्निंग सेंटर तैयार किया गया है, उक्त नवनिर्मित लर्निंग सेंटर का आज पुलिस लाइन ग्वालियर में एडीजीपी डी.श्रीनिवास वर्मा द्वारा डीआईजी श्रीमती कृष्णावेणी देशावत एवं एसपी राजेश सिंह चंदेल, एएसपी ऋषिकेष मीणा की उपस्थित में रिबिन काटकर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी तथा बच्चे उपस्थित रहें।
नवनिर्मित लर्निंग सेंटर के शुभारंभ अवसर पर एडीजीपी ग्वालियर जोन ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में टिप्स दिए। उन्होने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बच्चों को करियर काउंसलिंग भी कराई जाएगी, जिससे वह अपना सही करियर चुन सकें। पुलिस परिजनोें के बच्चों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी संबंधी नोट्स भी उपलब्ध कराए जाएंगे और बच्चों की करियर काउंसलिंग भी कराई जाएगी, जिससे वह अपना सही करियर चुन सकें।
इस अवसर पर उन्हे कम समय में अधिक से अधिक तैयारी किस प्रकार की जाए यह भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में डीआईजीएवं पुलिस अधीक्षक द्वारा भी उपस्थित बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में जानकारी दी गई। एएसपी ऋषिकेष मीणा ने इस अवसर पर उपस्थित बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी किस प्रकार की जाए इसके संबंध में जानकारी दी गई और उन्होने अपने स्वयं के अनुभवों को साझा किया कि किस प्रकार से उन्होने एमबीबीएस करने के बाद यूपीएससी की तैयारी की और उसमें सफल हुए। लर्निंग सेंटर में पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे पुलिस परिवार के बच्चों को मागर्दषन भी दिया जाएगा और विषेषज्ञ षिक्षकों को सेंटर में बुलाकर बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में प्रषिक्षण दिलवाया जाएगा।
लर्निंग सेंटर में बच्चों को पढ़ाई के लिए कम्प्यूटर व एलईडी लगाई गई है एवं जो बच्चें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए शैक्षणिक सामग्री के साथ ही न्यूज पेपर एवं प्रतियोगी परीक्षा संबंधी पुस्तके उपलब्ध कराई गई है। इस लाइब्रेरी में रखीं पुस्तकें पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों द्वारा एकत्रित की गई हैं जिन्हे जिले के पुलिसकर्मियों ने अपने घर, परिवार ओर दोस्तों से पुस्तकें मांगकर इकट्ठा कर सहयोग किया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *