ग्वालियर में महिला ने गाेली मारकर किया सुसाइड

ग्वालियर. जेठानी से विवाद के बाद एक महिला ने खुद को गोली मार ली। परिजन उसे गंभीर हालत में हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक पूनम चौहान गोला का मंदिर थाना स्थित भगत सिंह नगर में रहती थी। जानकारी के अनुसार जेठानी से विवाद के बाद तैश में आकर पूनम ने ये कदम उठाया। घटना शुक्रवार दोपहर साढ़े बारह बजे की है। पुलिस अधिकारी स्पॉट पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *