हथियार तस्कर से 15 पिस्टल की खेप सहित किया गिरफ्तार

ग्वालियर 30 अगस्त को थाना सिरोल क्षेत्र में सिरोल पहाड़ी पर 5 हथियार तस्करों को पकड़कर एक दर्जन अवैध हथियार जप्त किये गये थे तथा 17 अगस्त को थाना बिलौआ क्षेत्र में क्राईम ब्रांच व बिलौआ पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का खुलासा कर एक तस्कर को पकड़कर अवैध हथियार जप्त किये गये थे। डीएसपी अपराध शियाज़ केएम को क्राईम ब्रांच की टीमों को कार्यवाही के लिये कहा गया।
कौन है गोपाल सिंह
ग्वालियर -चंबल के इलाके में सिकली घर के बने हथियार कई दिनों से पकड़े जा रहे हैं। लेकिन इस बार अहम बात यह रही कि सिकलीघर हथियार बनाने वाला स्वयं गोपाल सिंह पटवा क्राइम ब्रांच की टीमो मिले इनपुट से हत्थे चढ़ गया। गोपाल सिंह पटवा स्वयं सिकलीघर पिस्टल बनाता है। गोपाल सिंह बड़वानी के ग्राम शाहपुरा का निवासी है और यह पैसों के लालच में ग्वालियर आ गया है क्राइम ब्रांच की टीम को गोपाल सिंह दबोचने में कामयाबी हाथ लग गयी है। इस टीम में टीआई अमरसिंह, एसआई सुरजीतसिंह परमार, एएसआई दिनेश तोमर और राजीव सिंह सोलंकी शामिल थे।
डीएसपी अपराध द्वितीय नागेन्द्र सिंह सिकरवार और क्राईम ब्रांच टीआई अमर सिंह सिकरवार के द्वारा क्राईम ब्रांच की चार टीमें बनाकर अवैध हथियार तस्करों को पकड़ने के लिए लगाया गया। क्राईम ब्रांच की टीम को पूर्व में पकड़े गये हथियार तस्करों से पूछताछ में आए नाम के आधार पर हथियार तस्कर (सिकली घर) की तलाश में सैंधवा ग्रामीण क्षेत्र जिला बड़वानी भेजा गया, क्राईम ब्रांच की टीम को सैंधवा में पतारसी के दौरान सूचना मिली कि उक्त तस्कर ग्वालियर-भिण्ड के लिए अवैध हथियार की खेप लेकर रवाना हो गया है, जिस पर क्राईम ब्रांच की टीम उसका पीछा करते हुए ग्वालियर तरफ आई।
15 सितम्बर को क्राईम ब्रांच की टीम को सूचना व तकनीकी सहायता के आधार पर जानकारी मिली कि ग्वालियर बस स्टेण्ड आश्रय स्थल के पास सैंधवा से आया एक हथियार तस्कर (सिकली घर) एक प्लास्टिक के सफेद थैले में अवैध हथियार लेकर बैचने की फिराक में खड़ा हुआ है।
गेपाल सिंह पुलिस की उपस्थिति का आभास होने पर उसके द्वारा मौके से भागने का प्रयास किया गया लेकिन सतर्क टीमों ने उक्त संदिग्ध को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया, पकड़े गये तस्कर की तलाष पर उसकी कमर में एक लोडेड 32 बोर की पिस्टल खुरसी मिली एवं उसके पास मौजूद बैग की तलाषी लेने पर उसमें 32 बोर की 14 पिस्टलें मिली। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये तस्कर से मिली अवैध 32 बोर की 15 पिस्टल एवं राउण्ड के संबंध में पूछताछ की गई तो उसने प्रारम्भिक पूछताछ में बताया कि वह ग्राम शाहपुर थाना सैंधवा ग्रामीण जिला बड़वानी से लेकर आया था और ग्वालियर-भिण्ड में सप्लाई करने के लिए आया था।
उसका 4 हजार का खर्चा आता है तथा पिस्टल को 10 से 15 हजार रूपये में बैचता है। उसने बताया कि ग्वालियर, भिण्ड, मुरैना के तस्कर जब अवैध हथियार सैंधवा लेने के लिए आते हैं तो उन्हे एक पिस्टल 8 से 12 हजार की रेट में देते हैं। पकड़ा गया तस्कर हथियार बैचते समय अपना चेहरा छिपाकर रखता था। पुलिस टीम को पूछताछ में पकड़े गये तस्कर ने बताया कि वह पूर्व में भी अवैध हथियार की सप्लाई कर चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *