शादी के बाद से पति करता था अन-नेचुरल सेक्स, अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाये, पुलिस कर रही है तलाश

ग्वालियर. नवविवाहिता ने पति पर दहेज के लिये प्रताडि़त और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अन-नेचुरल सेक्स करने के आरोप लगाये हैं। उसका कहना है कि पति लगातार 2 सालों से उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करता आ रहा है। जब उसने विरोध किया तो पति और अन्य ससुरालियों ने उसे बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पति की प्रताड़ना से तंग आकर नव विवाहिता थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत की, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी पति सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।
2 साल से कर रहा था गलत काम
पीडि़त ग्वालियर शहर के लश्कर थाना इलाके की निवासी है। 23 वर्षीय नवविवाहिता ने पुलिस को शिकायत कर बताया है कि 2 साल पहले 2021 मार्च के महीने में उसकी शादी प्रायवेट जॉब करने वाले से हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक दोनों के बीच सब कुछ ठीक चलता रहा। लेकिन मार्च 2021 में एक रात पति ने उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाने की कोशिश की। जब उसने विरोध तो उसे बेरहमी से पीटा और फिर अप्राकृतिक कृत्य किया।

पति पर दहेज और दुष्कर्म का मामला दर्ज

महिला का आरोप है कि तब से लेकर 13 सितम्बर 2023 तक उसका पति हर रोज उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करता चला आ रहा था। इतना ही नहीं दुष्कर्म के दौरान पति ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए थे, वह पति की धमकी से अब तक चुप रही, लेकिन जब पति की प्रताड़ना सहन नहीं हुई तो इसकी शिकायत पुलिस से की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *