ग्वालियर में केस दर्ज कराया तो हमलावारों ने घर में घुसकर पीटा, की ताबड़तोड़ फायरिंग

ग्वालियर. भाई के साथ मारपीट करने की शिकायत जब पीड़ित ने पुलिस से की तो हमलावरों ने दोबारा हमला बोल दिया और घर में घुसकर मारपीट के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग की। अचानक हुई फायरिंग से हड़कंप मच गया और जिसे जहां पर जगह मिली वहां छिपकर अपनी जान बचाई। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद पीड़ित की शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सभी हमलावर फरार बताए जा रहे हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

यह है पूरा मामला
ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ निवासी अरविन्द सिंह गुर्जर पुत्र केदार सिंह गुर्जर बीते रोज अपने घर पर पिता के साथ काम कर रहा था। पिता अंदर वाले कमरे में कुछ सामान लेने के लिए गए थे कि तभी पास ही रहने वाले ध्यानेन्द्र गुर्जर, जोगेन्द्र गुर्जर, मनोज गुर्जर, रामप्रकाश गुर्जर, आकाश गुर्जर और प्रदीप गुर्जर उसके घर में घुस आए और उसकी मारपीट करना शुरू कर दिया। आरोपियों से बचने के लिए वह भागा तो आरोपियों ने राइफल और कट्टों से फायरिंग की, किसी तरह जान वह अपनी जान बचाकर बगल के मकान में घुस गया।

हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चले गए
हमलावरों ने उस पर करीब आधा दर्जन से ज्यादा राउण्ड फायरिंग की। जाने से पहले हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देकर चले गए। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *