भारत एशिया कप के फाइनल में

कोलंबो. भारत ने एशिया कप 2023 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम ने चौथे सुपर-4 मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका को 41 रनों से हराया। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 49.1 ओवर में 213 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में श्रीलंकाई टीम 41.3 ओवर में 172 रन ही बना सकी।

14 सितंबर को श्रीलंका-पाकिस्तान मैच नॉकआउट जैसा
सुपर-4 स्टेज में भारत के 4 पॉइंट्स हैं। अब 14 सितंबर को श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला नॉकआउट की तरह होगा। क्योंकि दोनों ही टीमों के 2-2 पॉइंट्स हैं, इनमें से जो भी टीम जीतेगी वो 4 पॉइंट्स के साथ फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन जाएगी। बांग्लादेश भारत के खिलाफ आखिरी मैच जीतने पर भी 2 ही पॉइंट्स कर पाएगा, इसलिए वो बाहर हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *