गजब है पहले सीमा पर लड़ाई और अब क्रॉस बॉर्डर से गोलीबारी से परेशान है पाकिस्तान
इस्लामाबाद. पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। तोरखम सीमा पर हुई गोलीबारी को लेकर दोनों देश एक दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। जहां अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पाकिस्तान की सुरक्षा चौकी की मरम्मत कर रहे अफगान सुरक्षा बलों पर फायरिंग का आरोप लगाया था, तो वहीं, अब पाकिस्तान अफगानिस्तार पर बेवजह अंधाधुध फायरिंग का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं स्वयं आतंकियों को शरण देने वाला पाकिस्तान अफगानिस्तान पर आतंकियों का शरणदाता होने का आरोप लगा रहा है। उधर, ताकिबान बातचीत से समस्याओं को हल करने पर जोर दे रहा है।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान सीमा को दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच फायरिंग के बाद पिदले हफ्ते बन्द कर दिया गया था। इसके चलते सामान से लदे सैकड़ों वाहन सीमा पर खड़े हैं। इतना ही नहीं लोगों को भी इस पार से उस पार जाने -आने में परेशानी हो रही है।
अफगानिस्तान ने विवाद के लिए पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार
इससे पहले अफगानिस्तान ने फायरिंग के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया था. अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा था कि इन कार्रवाइयों से दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों को नुकसान हो सकता है और दोनों पक्षों के व्यापारियों को नुकसान हो सकता है. इतना ही नहीं अफगान मंत्रालय ने एक घटना जिक्र किया, जहां अफगानिस्तान से अंजीर भारत ले जा रहे एक ट्रक को बलूचिस्तान प्रांत में एक सुरक्षा चौकी के पास आग लगा दी गई थी. मंत्रालय ने कहा, ऐसी घटनाओं से दोनों देशों के बीच अविश्वास पैदा हो सकता है. तालिबान ने कहा था कि ऐसे कदम पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाते हैं और क्षेत्रीय वाणिज्यिक गतिविधियों को प्रभावित करते हैं. मंत्रालय ने अपनी विदेश नीति पर विचार करते हुए राजनयिक बातचीत से समस्याओं को हल करने की अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया।
तालिबान में गुटबाजी, अफगानिस्तान में गृह युद्ध की स्थिति- पूर्व कमांडर
अफगानिस्तान के पूर्व कमांडर ने कहा कि अमेरिकी सेना के दो साल पहले अचानक काबुल छोड़ने के बाद देश में गृहयुद्ध की स्थिति पैदा हो रही है. तालिबान अब गुटबाजी से पीड़ित है और यह तेजी से विदेशी आतंकवादियों के लिए एक सुरक्षित पनाहगाह बनता जा रहा है. 2021 में कब्जे के दौरान सेना के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल हिबतुल्लाह अलीजई ने पीटीआई से बातचीत में कहा, मेरा मानना है कि अफगानिस्तान में स्थिति बहुत गंभीर और खतरनाक है और यह एक खतरनाक दिशा की तरफ बढ़ रही है. इस स्थिति में अफगानिस्तान में गृह युद्ध या फिर देश विभाजित हो सकता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि बीते दो सालों में इस पर आतंकवादियों का नियंत्रण रहा है और इसका शासन उन्हीं के हाथों में है।
