वन नेशन वन इलेक्शन देश की जतना को लाभ होगा-सीएम प्रमोद सावंत
ग्वालियर. जनआर्शीवाद यात्रा में शामिल होने के लिये गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने साफ शब्दों में कहा है कि ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ सही है। इससे बार-बार चुनावों पर आने वाले खर्च में कमी आयेगी और देश को बड़ा लाभ मिलेगा। यहां उन्होंने तमिलनाडू के मुख्यमंत्री के बेटे उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म के सवाल के जबावा में कहा है कि यह सोची समझी साजिश के तहत सनातन धर्म खत्म करने का प्रयास है। लेकिन जनता समझदार है वह इस नये गठबंधन को ही समाप्त कर देगी। उन्होंने यह भी कहा है कि नाम बदलने से कोई लाभ नहीं, नीयत तो वही पुरानी है। सनातन धर्म मुगलों और अं्रग्रेजों के शासन में खत्म नहीं हुआ वह अब क्या होगा।
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत अभी ग्वालियर प्रवास पर आये हैं। मंगलवार की दोपहर उन्होंने जन आर्शीवाद यात्रा में शामिल होने से पहले पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा है कि ग्वालियर भाजपा की तपोभूमि है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजमाता विजयाराजे सिंधिया और भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी कर्मभूमि है। यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे यहां आने का मौका मिला है। कल भी मैं जन आर्शीवाद यात्रा में था। इस यात्रा को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि मूझे पूरा भरोसा है यहां भाजपा बहुमत से चुनाव जीतेगी और सीएम शिवराजसिंह चौहान के काम पर जनता मुहर लगायेगी।
स्टालिन ने यह दिया था बयान
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और राज्य सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन की ‘सनातन धर्म’ पर टिप्पणी पर विवाद लगातार जारी है। DMK नेता उदयनिधि स्टालिन ने दो सितंबर को तमिलनाडु में आयोजित एक कार्यक्रम में सनातन धर्म को कई ‘सामाजिक बुराइयों के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए इसे समाज से खत्म करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था, “सनातन धर्म लोगों को जाति और धर्म के नाम पर बांटने वाला विचार है, इसे खत्म करना मानवता और समानता को बढ़ावा देना है। इसी को लेकर विवाद जारी है।
