उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ अल्प प्रवास पर ग्वालियर आये, सांसद शेजवलकर और ऊर्जा मंत्री ने आगवानी
ग्वालियर. महाराजपुरा स्थित भारतीय वायुसेना के विमानतल पर उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ मंगलवार की सुबह अल्प प्रवास पर ग्वालियर पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर उनका राज्य सरकार के ऊर्जामंत्री प्रधुम्नसिंह तोमर और क्षेत्रीय सांसद विवेक शेजवल कर ने पुष्प् गुच्छ देकर स्वागत किया। वह यहां पर लगभग 1.30 घंटे रूके। रूकने की वजह तेज बारिश बताई जा रही है। बारिश के रूकते ही वह यहां से धौलपुर के लिये रवाना हो गये है। उनके साथ में उनकी धर्मपत्नी भी साथ थी।
राजस्थान में उनको एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वह वहां से सड़क मार्ग से वापिस लौटेगें। लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है। उपराष्ट्रपति की ट्रांजिट विजिट को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। एयरपोर्ट पर सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिये गये हैं।
रिमझिम बारिश के बीच आए उप राष्ट्रपति
जिस समय उप राष्ट्रपति जगदीश धनखड़ का आगमन हुआ हल्की रिमझिम फुहार पड़ रही थीं। जिस कारण वह छाता लगाकर ही स्थानीय नेताओं से मिले। इसके बाद दस मिनट तक वह यहां ठहरे और धौलपुर के लिए रवाना हो गए हैं।
