सिवनी में भूकंप के झटके लगे, घरों से बाहर निकले लोग

सिवनी. सोमवार रात 9.05 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। नगर बारा क्षेत्र की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में लोग घबरा गए। कई लोग घरों से बाहर आ गए। सिवनी में जमीन के अंदर चट्टानें चूना पत्थर की हैं। इनकी संरचनाएं ऐसी हैं कि जब भी बारिश का पानी इनमें जाता है, तो यह चट्टानें सिकुड़ जाती हैं। इनके बीच अंदर के छेद बंद हो जाते हैं, तो यह धंस जाती हैं। इसी कारण भूकंप के झटके आते हैं।

रहवासी पंडित रघुवेन्द्र शास्त्री ने बताया कि कल लगभग 9 बजे भूकंप के झटके लगे थे। धम से आवाज आई थी। जिसके बाद हम लोग घर से बाहर निकल गए। सिवनी में आए दिन भूकंप आता है, जिससे हम लोग काफी परेशान हैं। संतोष दुबे का कहना हैं कि डूंडा सिवनी क्षेत्र में रात में घरघराहट हुई थी। बम जैसी आवाज आई थी। भूअभिलेख अधीक्षक शानिपाल परते का कहना है कि भूकंप आया था, लेकिन कितनी तीव्रता का था यह पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *