MP में कॉलेजों में गेस्ट फैकल्टी को अब 50 हजार तक मानदेय

भोपाल. मध्यप्रदेश के कॉलेजों में पढ़ाने वाले अतिथि विद्वानों को अब कार्य दिवस के बजाए 50 हजार रुपए तक मासिक मानदेय मिलेगा। ये घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम निवास में आयोजित अतिथि विद्वानों की पंचायत में की है। अतिथि विद्वानों को मासिक मानदेय के अलावा स्थानीय स्तर पर ट्रांसफर की सुविधा दी जाएगी। अतिथि विद्वानों को अब सभी सरकारी अवकाश मिलेंगे। फाल एन आउट के चलते बाहर किए गए अतिथि विद्वानों को भी सेवा में लिया जाएगा। ITI के अतिथि अध्यापकों को 20 हजार रुपए मिलेगा। तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास केंद्रों में पढ़ाने वाले अतिथि विद्वानों को भी इसका लाभ मिलेगा।

अतिथि विद्वानों का कष्ट देखकर मन दुखी होता था
मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा, प्रदेश में दौरे करते समय अतिथि विद्वानों को नियमित करने की अपील और आवेदन कई बार मिलते रहे हैं। अतिथि विद्वानों का कष्ट देखकर मन दुखी होता था और इसलिए तय किया था कि अतिथि विद्वानों के हित में महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। युवाओं के भविष्य को मजबूत करने का काम अतिथि विद्वानों को ही करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *