भितरवार के खरेरी घाट पर डूबे युवक की 5 घंटे से तलाश फिर भी गोताखोर खाली हाथ

ग्वालियर. भितरबार कस्बे के बीच से निकली पार्वती नदी पर बने खरेरी घाट पर पहले 4 दोस्तों ने पार्टी की फिर नहाने के लिये नदी में उतर गये। इस बीच एक दोस्त नहाते वक्त गहरे पानी में चला गया। काफी तलाशने पर भी वह लापता रहा। तत्काल पुलिस को खबर दी गयी और गोताखोर युवक की तलाश में जुट गयी और घटना के 85 घंटे निकलने के बाद भी युवक लापता है।
छरअसल, क्षेत्र के पास से निकली पार्वती नदी के खरेरी घाट पर प्रतिदिन लोग पूजा-अर्चना करने जाते हैं। सोमवार की सुबह भी कई महिलायें पूजा कर रही थी। इस बीच भितरवार वार्ड के 10 के निवासी 40 वर्षीय युवक कालीचरण उर्फ कल्ला पुूत्र भगवानदास प्रजापति अपने दोस्त रिंकू कुशवाहा, धर्मेन्द्र प्रजापति और भोंदा खान के साथ नदी किनारे पहुंच गये। रिंकू ने बताया कि मैं सुबह मंडी कर रहा थां।
इस बीच भौंदा और कालीचरण आये और पार्टी करने नदी किनारे आकर बैठ गये। यहां हमने पार्टी की पहले कम गहरे गड्डे में नहा रहा था। हम लोग खड़े हुए थे। अचानक उसने गहरे गड्डे में छलांग लगा दी। फिर हम लोग दौडे। नदी में भी कूदे पर वह नहीं मिला। तत्काल घटना की सूचना पुलिस और ग्रामीणों को दी।
वहीं पार्वती नदी पर प्रतिदिन पूजा करने वाली जयश्री शर्मा ने बताया कि मैं इस बीच पूजा कर रही थी। तभी देखा तो एक युवक ने कपड़े उतार कर नदी में छलांग लगा दी। आस पास के लोग दौड़े पर उसका कोई पता नहीं चला। उसे नदी में तलाशने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गये और ग्रामीण और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *