MP चुनाव में CM योगी की एंट्री

इंदौर. मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर की लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 228वीं पुण्यतिथि पर कुछ खास करने जा रही है। इस बार देवी अहिल्याबाई की पुण्यतिथि पर उनकी पालकी यात्रा निकाली जाएगी। बताया जा रहा है कि यह यात्रा बेहद खास होने वाली है। क्योंकि इस पालकी यात्रा में मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ ही उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल होने वाले हैं। उन्होंने इसकी सहमति भी दे दी है। आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में इस बार विधानसभा चुनाव होने को हैं। ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ का मप्र में आना राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है।

सीएम योगी की हां के बाद काय्रक्रम की रूपरेखा कुछ बदली गई
जानकारी के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ ने अहिल्या समिति को इंदौर में होने वाली पालकी यात्रा में शामिल होने की मौखिक सहमति दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ की हां के बाद काय्रक्रम की रूपरेखा कुछ बदली गई है। उत्सव संयोजक सुधीर देडग़े का कहना है कि समिति की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के शिरकत करने की जानकारी सुमित्रा महाजन ने दी।

13 सितंबर को निकाली जाएगी पालकी
यात्रा देवी अहिल्याबाई की यह पालकी यात्रा 13 सितंबर को देवी अहिल्याबाई की 228वीं पुण्यतिथि के अवसर पर निकाली जाएगी। इसमें कई लोग शामिल होंगे। पालकी यात्रा के बाद कई मुख्य कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। ये सभी आयोजन रवींद्र नाट्य गृह में आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *