भोपाल का टेलीकॉम मैनेजर 100 से ज्यादा लड़कियों का ब्लैकमेलर, डॉक्टर-इंजीनियर से दोस्ती करके अश्लील वीडियो बनाता

भोपाल. गुजरात की वडोदरा पुलिस ने हफ्तेभर पहले टेलीकॉम कंपनी के मैनेजर रोहित सिंह को भोपाल से गिरफ्तार किया है। उसके पिता CISF (सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स) से रिटायर हैं। भाई-भाभी कंपनी सेक्रेटरी हैं। रोहित ने शुरुआती पूछताछ में पुलिस को बताया है कि प्यार में धोखा खाने के बाद उसका लड़कियों से भरोसा टूट गया था। गुजरात पुलिस का दावा है कि आरोपी रोहित ने अब तक 100 से ज्यादा डॉक्टर, इंजीनियर जैसी पेशेवर लड़कियों को सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाकर फंसाया। इसके बाद उनके अश्लील वीडियो बनाए। इन्हीं वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपए वसूल चुका है।

लड़की से ब्लैकमेलिंग के नाम पर 12 लाख रुपए वसूल किए
वडोदरा के केस में उसने एक लड़की से ब्लैकमेलिंग के नाम पर 12 लाख रुपए वसूल किए हैं। पुलिस को उसके मोबाइल से पुलिस को कई लड़कियों के अश्लील वीडियो मिले हैं। आरोपी बीते 10 साल से इसी काम में लगा है। अब तक वह भोपाल की 8 और दिल्ली की 10 लड़कियों को शिकार बना चुका है। बातचीत करते हुए वडोदरा पुलिस ने कहा कि आरोपी के मोबाइल से हमें उसकी शिकार बनी लड़कियों की जानकारी लगी है। ये लड़कियां बदनामी के डर से सामने नहीं आ रही हैं। पुलिस का कहना है यदि ये लड़कियां सामने आएंगी तो उनका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *