बर्थडे पर महाकाल की शरण में पहुंचे अक्षय कुमार, शिखर धवन और साइना नेहवाल ने भी लिया आशीर्वाद

उज्जैन. श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज 3 सेलिब्रिटीज ने हाजिरी दी। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपने बर्थडे पर मंदिर पहुंचे। उनके साथ बेटे आरव, बहन अलका हीरानंदानी और भांजी सिमर ने भी महाकाल के दर्शन किए। अक्षय के परिवार ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात दो बजे नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया। वे भस्म आरती में भी शामिल हुए। एक्टर ने अपनी अपकमिंग मूवी ‘मिशन रानीगंज’ की सक्सेस के लिए भी प्रार्थना की। क्रिकेटर शिखर धवन भी भस्म आरती में शामिल हुए। बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल भी बाद में महाकाल मंदिर पहुंचीं। वे भोग आरती में शामिल हुईं।

एक्टर अक्षय बोले, जन्मदिन पर इससे बड़ा तोहफा नहीं हो सकता
भस्म आरती में अक्षय कुमार और उनके बेटे आरव परंपरागत वेशभूषा में नजर आए। अक्षय ने धोती – सोला तो आरव ने सफेद कुर्ता – पायजामा पहना हुआ था। नंदी हॉल में बैठकर सभी ने भगवान शिव का जाप किया। पुजारी आशीष शर्मा के माध्यम से महाकाल को जल अर्पित किया। पं. आशीष शर्मा ने बताया कि अक्षय कुमार ने भगवान महाकाल को लेकर कई जानकारी ली। अपने जन्मदिन पर अक्षय ने कहा कि जन्मदिन पर इससे बड़ा तोहफा क्या हो सकता है कि साक्षात भगवान महाकाल के दर्शन मिल जाएं।

धवन से वर्ल्ड कप पर सवाल, अक्षय बोले ये छोटी चीजें हैं जीत जाएंगे
अक्षय कुमार ने मीडिया से चर्चा में कहा, ‘हमारा देश बढ़ता रहे और बाबा का आशीर्वाद बना रहे।’ शिखर धवन ने कहा, ‘भगवान का धन्यवाद कि उन्होंने हमें यहां बुलाया।’ शिखर धवन से वर्ल्ड कप को लेकर सवाल किया गया तो अक्षय कुमार ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘ये छोटी-छोटी चीजें हैं। यूं ही जीत जाएंगे। बाबा महाकाल से तो तरक्की मांगी जाती है और देश खूब तरक्की करे, जय महाकाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *