जी20 में देश नाम की नेम प्लेट पर BHARAT, पहली बार INDIA नाम नहीं था
नई दिल्ली. भारत की राजधानी नई दिल्ली में आज से जी20 समिट शुरू हो गयी है। इस इवेंट के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत मंडपम में जब उद्घाटन भाषण दिया तो जो तस्वीर सामने आयी उसने सबका ध्यान खींचा। पीएम नरेन्द्र मोदी के आगे देश का नामINDIA नहीं BHARAT लिखा था।
यह पहला अवसर था जब किसी इंटरनेशनल इवेंट में प्रधानमंत्री की सीट के सामने देश का नाम INDIA नहीं लिखा गया है। पिछली जी20 बैठक में इंडोनेशिया के बाली में 14 से 16 नवम्बर को हुई थी। तब पीएम मोदी के आगे देश का नाम INDIA ही खिला था।
इस मौके पर स्मृति ईरानी ने पीएम की तस्वीर शेयर करके कहा है कि उम्मीद और विश्वास का नाम -भारत।
