MP में आम आदमी पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट

भोपाल. आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। भोपाल की गोविंदपुरा सीट से सज्जन सिंह परमार को टिकट मिली है। हुजूर विधानसभा से रविकांत द्विवेदी को उम्मीदवार बनाया गया है।

दतिया जिले की सेवड़ा से संजय दुबे, मुरैना जिले की दिमनी सीट से सुरेंद्र सिंह तोमर, मुरैना से रमेश उपाध्याय, झाबुआ जिले की पेटलावद सीट से कमल डामोर, रीवा जिले की सिरमौर सीट से सरिता पांडे, विदिशा जिले की सिरोंज से आई एस मौर्य, सीधी जिले की चुरहट से अनिंद्र गोविंद मिश्रा और छतरपुर जिले की महाराजपुर सीट से रामजी पटेल को प्रत्याशी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *