ग्वालियर में पुराने चेहरों से ज्यादा नए पर जताया विश्वास
ग्वालियर. विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच उम्मीदवारों का सर्वे कराया है। सर्वे में जनता ने बढ़ चढ़कर भाग लिया है। एक बात चौकाने वाली है कि जनता ने सर्वे में पुराने चेहरों को दरकिनार करते हुए नए चेहरों पर विश्वास जताया है। सबसे पहले बात ग्वालियर की सबसे चर्चित विधानसभा ग्वालियर ग्रामीण की। यहां कांग्रेस में भाजपा से ज्यादा घर में उम्मीदवार एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। कांग्रेस के एक बार चुनाव लड़ चुके साहब सिंह पर युवा नेता केदार सिंह कंसाना भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। सर्वे में दोनों में सिर्फ 3 प्रतिशत का अंतर है। भाजपा में वर्तमान विधायक व प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह पर भाजपा संगठन के भोपाल जिला प्रभारी महेन्द्र यादव भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। राज्यमंत्री कुशवाह पर उन्हीं के खेमे के पारसेन से जिला पंचायत सदस्य के पति सतेन्द्र घुरैया भी भारी पड़े हैं।
अशोक सिंह को सिर्फ 9 प्रतिशत ही उम्मीदवार मानते हैं
ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा में सर्वे कराया है। जिसमें ग्वालियर ग्रामीण में कांग्रेस में कड़ी टक्कर है। कांग्रेस के साहब सिंह और केदार कंसाना एक दूसरे को चुनौती दे रहे हैं। एक बार चुनाव लड़ चुके साहब सिंह को 36 प्रतिशत लोगांे ने उम्मीदवार माना है तो युवा छवि के वेदाग नेता केदार कंसाना को 33 प्रतिशत लोग उम्मीदवार बनाना चाहते हैं। केदार लगातार क्षेत्र में सक्रिय है और उनका रक्षाबंधन कार्यक्रम बहनों का समर्थन पाने में सफल हो रहा है, जबकि अनुभवी व वरिष्ठ नेता प्रदेश में कोषाध्यक्ष अशोक सिंह को सिर्फ 9 प्रतिशत ही उम्मीदवार मानते हैं, जबकि एक नया नाम सतेन्द्र भूरिया को 22 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है।
राज्यमंत्री भारत सिंह कुशवाह को जनता ने नकारा
ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा में भाजपा में मौजूदा विधायक व प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार भारत सिंह कुशवाह को सिर्फ 26 प्रतिशत जनता ही उम्मीदवार के रूप में देखना चाहती है, जबकि उनके मुकाबले भाजपा के भोपाल जिला प्रभारी व पूर्व मध्य प्रदेश बीज निगम के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह यादव को 38 प्रतिशत लोगों ने उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद माना है। वर्तमान विधायक व मंत्री भारत सिंह से ज्यादा तो जिला पंचायत सदस्य के पति सतेन्द्र घुरैया 28 प्रतिशत के साथ आगे हैं। यहां चौकाने वाला परिणाम सिंधिय समर्थक मदन बाथम का रहा है सर्वे के अनुसार उनको सिर्फ 5 प्रतिशत लोग उम्मीदवार बनाना चाहते हैं। यहां बाबू सिंह गुर्जर को भी 2 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है।
