ग्वालियर में नरेंद्र सिंह बोले सनातन को नष्ट करने वाला पैदा नहीं हुआ

ग्वालियर. तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म की तुलना कोरोना वायरस, डेंगू, मलेरिया से करने और इसे नष्ट करने की टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विपक्षी संगठन आइएनडीआइए को आड़े हाथों लिया। ग्वालियर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि सनातन धर्म शाश्वत है और अभी तक पृथ्वी पर ऐसा कोई पैदा नहीं हुआ है, जो इसे नष्ट कर सके।

विपक्षी दलों का समूह सनातन धर्म को खत्म करने के लिए बनाया
सिंधिया ने कहा कि सनातन धर्म पर इस प्रकार के विचार विपक्षी गठबंधन का असली चेहरा उजागर करता है। इसे मैं मध्य प्रदेश और देश के सामने पेश करना चाहता हूं। आगामी 9-10 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के बारे में तोमर ने कहा कि जी-20 की अध्यक्षता पाना हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। हम खुश हैं कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंचों पर भारत की प्रतिष्ठा दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि विपक्षी दलों का समूह सनातन धर्म को खत्म करने, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण फैलाने के लिए बनाया गया है, यह उनका असली चेहरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *