शिक्षक दिवस पर पौधायुक्त गमले से शिक्षकों का सम्मान, शहर हराभरा हो इसलिये पौधों से किया सम्मान-खलील अहमद

ग्वालियर -शिक्षक दिवस के अवसर पर भारतीय जीवन बीमा निगम, मण्डल द्वारा खलील अहमद, वरिष्ठ मंडल प्रबंधक के निर्देशन में शहर के प्रमुख शिक्षण संस्थान लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय खेल संस्थान (LNIPE), जीवाजी विश्वविद्यालय (JU), गजरा राजा मेडिकल कॉलेज (GRMC), कृषि विश्वविद्यालय (AU) एवं राजा मानसिंह संगीत महाविद्यालय (RMU) में जाकर प्रबुद्ध शिक्षकों को पौधायुक्त गमला भेंट कर सम्मानित किया।
ज्ञात हो कि भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) अपनी स्थापना के 67 सफल वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य में 1 से 7 सितंबर के मध्य बीमा सप्ताह मना रहा है। सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों में शहर के सभी पार्षदों को उनके निवास पर जाकर पौधायुक्त गमले प्रदान कर सम्मानित करना, अस्पताल परिसर एवं सिरोल पहाड़ी पर पौधारोपण, ग्राहक संगोष्ठी, स्कूलों में छात्रों को चित्रकला, निबंध लेखन प्रतियोगिता आदि शामिल रहे। 6 सितंबर को स्वास्थ्य शिविर व 7 सितंबर को समापन कार्यक्रम होगा।
ग्वालियर मण्डल के अधीन सभी शाखाओं में भी ये कार्यक्रम आयोजित किए गए। शाखाओं में 4 सितंबर को अभिकर्ताओं का शाही सम्मान भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *