केन्द्रीय कर्मचारियों को मिली नयी सौगात, रेलवे ने सुनाई खुशखबरी
नई दिल्ली. Vande Bharat Express केन्द्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों (Government Employees) को बड़ी सौगात दे दी है। अब से सरकारी कर्मचारी वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Train) में भी सफर कर सकते हैं। अब सरकारी कर्मचारी अपने टूर-ट्रेनिंग, ट्रांसफर और रिटायरमेंट के लिये वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ ही हम सफर एक्सप्रेस (Humsafar Express) में भी सफर कर सकते हैं। पहले इन कर्मचारियों को सिर्फ शताब्दी और राजधानी एक्सप्रेस में सफर करने की परमिशन थी।
वित्त मंत्रालय ने दी जानकारी
फायनेंस मंत्रालय की ओर से ऑफिस मेमोरेंडम जारी कर इस संबंध में जानकारी दी गयी है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, अब से सरकारी कर्मचारी अपने टूर और ट्रेनिंग सहित कई कामों के लिये वंदे भारत ट्रेन में भी सफर कर सकते हैं। आपको बता दें कि सरकारी अधिकारी अपने अधिकारिक दौरे में इसका उपयोग कर सकते हैं।
एक वर्ष पूर्व जारी किया था नोटिफिकेशन
आपको बता दें कि देश की पहली प्रायवेट ट्रेन तेजस को हो रहे घाटे को कम करने के लिये सरकार ने ऐसा कदम उठाया था। जिससे रेलवे को लाभ मिला था। आपको बता दें कि वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने 12 सितम्बर 2022 को आदेश जारी कर बताया था। कि तेजस एक्सप्रेस ट्रेन को भी सरकारी अधिकारियों द्वारा उपयोग किये जा सकेंगे।
