चांद पर 3 दिन बाद रात, -238°C ठंड, विक्रम और प्रज्ञान काम करना बंद कर देंगे

नई दिल्ली. चंद्रयान-3 को चांद पर उतरे 11 दिन बीत चुके हैं। अब चांद पर सूरज ढलना शुरू हो गया है और 3 दिन बाद रात हो जाएगी। ISRO ने शनिवार को बताया कि प्रज्ञान रोवर ने अपना काम पूरा कर लिया है। इसे अब सुरक्षित रूप से पार्क कर स्लीप मोड में सेट किया गया है। चांद पर धरती के 14 दिन के बराबर एक दिन होता है। इतनी ही बड़ी रात होती है। रात के दौरान चांद के साउथ पोल पर तापमान माइनस 238 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है।

इसरो ने 25 अगस्त को यह वीडियो शेयर किया। इसमें प्रज्ञान रोवर लैंडर के रैंप से बाहर निकलता दिख रहा है।इसरो ने 25 अगस्त को यह वीडियो शेयर किया। इसमें प्रज्ञान रोवर लैंडर के रैंप से बाहर निकलता दिख रहा है।

सुरक्षित रूप से पार्क कर स्लीप मोड में सेट किया गया
चंद्रयान-3 के विक्रम और प्रज्ञान लैंडर में सोलर पैनल लगे हैं। इन दोनों लैंडर को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि ये सिर्फ लूनर डे यानी दिन के समय ही काम कर सकेंगे। लूनर डे के दौरान चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से पर लगातार सूर्य की रोशनी आती है, जो इस पूरे मिशन को अंजाम तक पहुंचाने के लिए बेहद जरूरी है। इसी वजह से वैज्ञानिकों ने 23 अगस्त को चंद्रमा पर लूनर डे शुरू होते ही वहां चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग कराई। ISRO के मुताबिक प्रज्ञान रोवर ने अपना काम पूरा कर लिया है। इसे अब सुरक्षित रूप से पार्क कर स्लीप मोड में सेट किया गया है। इसमें लगे दोनों पेलोड APXS और LIBS अब बंद हैं। इन पेलोड से डेटा लैंडर के जरिए पृथ्वी तक पहुंचा दिया गया है।

2 मिनट 17 सेकेंड का लैंडिंग का ये वीडियो इसरो ने 24 अगस्त को शेयर किया था। ये चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग से ठीक पहले का वीडियो है।2 मिनट 17 सेकेंड का लैंडिंग का ये वीडियो इसरो ने 24 अगस्त को शेयर किया था। ये चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग से ठीक पहले का वीडियो है।

चंद्रमा के इस हिस्से में पूरी तरह से अंधेरा छा जाएगा
चंद्रमा पर लूनर डे यानी 14 दिन खत्म होते ही यहां सूरज ढलने लगा है। फिर चंद्रमा के इस हिस्से में पूरी तरह से अंधेरा छा जाएगा। इस दौरान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह का तापमान तेजी से घटकर -238 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जाएगा। यहां ज्यादा ठंड और सूरज की रोशनी नहीं होने की वजह से विक्रम और प्रज्ञान काम करना बंद कर देंगे। ISRO के मुताबिक सूरज की रोशनी पर निर्भर रहने वाले विक्रम और प्रज्ञान अंधेरे में पूरी तरह से निष्क्रिय हो सकते हैं।

सुरक्षित रहकर काम करने की संभावना बेहद कम
चंद्रमा पर रात यानी लूनर नाइट के वक्त विक्रम और प्रज्ञान के लैंडर के सुरक्षित रहकर काम करने की संभावना बेहद कम है। लैंडर में लगी बैटरियों में कुछ समय तक अंधेरे से निपटने की क्षमता है। हालांकि ये क्षमता इतनी ज्यादा नहीं है कि -238 डिग्री सेल्सियस के करीब तापमान में लैंडर को फंक्शनल रख सके। चंद्रयान -3 मिशन के वैज्ञानिक एम श्रीकांत के मुताबिक विक्रम और प्रज्ञान के अब तक के प्रदर्शन को देखते हुए चांद पर रात खत्म होने के बाद भी लैंडर और रोवर के दोबारा से काम करने की उम्मीद बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *