39वां क्वालिटी कन्वेंशन शनिवार को ट्रिपल आईटीएम में 900 टीमों हिस्सा लेगी
ग्वालियर. क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया के ग्वालियर चैप्टर का 39वां क्वालियर कन्सेप्ट्स कन्वेंशन अटल बिहारी ट्रिपल आईटीएम के सभागार में शनिवार की सुबह से शाम तक के लिये आयोजित किया जायेगा। क्वालिटी कन्वेंशन में 900 से अधिक टीमों द्वारा केस स्टडीज का प्रस्तुतीकरण किया जायेगा। प्रतियोगिता में भाग ले रही टीमों को गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रांज पदकों से पुरूस्कृत किया जायेगा। कन्वेंशन में गोदरेज, जेके टायर्स, मोन्डीबीज, एसआरएफ, सूर्या रोशनी, विक्रम
वूलन्स, जेबी मंघाराम (ब्रिटेनिया), गेल, बीएचईएल, आरसीएफ मुंबई, ग्वालियर ग्लोरी, लिटिल एंजिल्स स्कूल, सिंधिया कन्या विद्यालय, ऑक्सफोर्ड स्कूल, भारतीय विद्या निकेतन परवार्ड स्किल्ड इंडिया आदि संस्थानों की टीमों द्वारा भाग लिया जायेगा। 500 सौ से अधिक प्रतिभागी रहेंगे।
कन्वेंशन के मुख्य अतिथि डॉ. एसएन सिंह डायरेक्टर, ट्रिपल आईटीएम, ग्वालियर एवं अध्यक्षता जेके टायर्स के वाइस प्रेसीडेंट, अशोक सिंह रहेंगे। कन्वेंशन में विशिष्ट अतिथि के रूप में क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश मिश्रा, विभिन्न संस्थानों के ईकाई प्रमुख, डेलीगेट्स, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम के आजीवन प्रमुख थॉमस मैथ्यूज, सचिव ग्वालियर, चैप्टर प्रो. मनोजकुमार दास, ज्ञान प्रकाश एवं ग्वालियर चेप्टर के काउंसिल सदस्यों द्वारा कन्वेंशन के सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिये अथक रूप से प्रयास किया जा रहा है।
