MP में मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 7250, सहायिकाओं को 6500 वेतन मिलेगा- सीएम शिवराज

सीधी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को जिले के नौढ़िया में मेडिकल कालेज का भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने जनदर्शन यात्रा निकाल कर लोगों का आशीर्वाद भी लिया। लाड़ली बहना सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अब हर महीने 7250 रुपये मानदेय दिया जाएगा। सहायिकाओं को 6500 रुपये महीने दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक सेवा केंद्रों में सेवा लेने के लिए अभी नागरिकों को 40 रुपये देने पड़ते हैं। इसे घटाकर 20 रुपये कर दिया जाएगा। एक किलोवाट बिजली जलाने वाले का बिजली बिल माफ कर दिया गया है। अगले महीने बिल जीरो आएगा। इसके बाद हर महीने सिर्फ 100 रुपये बिल ही आएगा।

अब प्रदेश में हो गए 31 मेडिकल कालेज
मुख्यमंत्री ने नया मध्य प्रदेश बनाने के लिए नागरिकों को संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि हर बहन की आमदनी हर महीने 10 हजार रुपये की जाएगी। मासूमों के साथ दुष्कर्म करने वालों को फांसी की सजा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीधी मेडिकल कालेज 100 एमबीबीएस सीटर होगा। 2003 तक प्रदेश में केवल पांच मेडिकल कालेज थे। आज मेडिकल कालेजों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *