I.N.D.I.A की काऑर्डिनेशन कमेटी में शरद पवार, वेणुगोपाल, संजय राउत और तेजस्वी सहित 13 नेताओं को मिली जगह

यह तस्वीर INIDA गठबंधन के फोटो सेशन के दौरान ली गई। - Dainik Bhaskar

मुंबई. I.N.D.I.A की गठबंधन के 28 विपक्षी दलों के नेताओं का 2 दिन के लिये जमावड़ा लगा है। मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में यह नेता 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदख्पाल करने के लिये रणनीति बनाने में जुटे है। बैठक के पहले दिन यानी गुरूवार को इंडिया गठबंधन ने चुनाव मोड में आने और 2024 के लोकसभा चुनावों में NDA से मुकाबला करने की अपनी योजनाओं को तेज करने का फैसला किया।
लोकसभा चुनाव 2024 में NDA  का मुकाबला करने की रणनीति पर चर्चा के लिये मुंबई में 2 दिन से I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक जारी हे। मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में चल रही। बैठक के दूसरे दिन नेताओं ने ग्रुप फोटो खिंचाकर एकजुटता का संदेश दिया। इसके अलावा कोऑर्डिनेशन कमेटी में शरद पवार, तेजस्वी यादव, संजय राहत सहित 13 नेताओं को शामिल किया गया हे।
हालांकि अभी कन्वेनर पर फैसला नहीं हुआ है। इसके अलावा आज I.N.D.I.A गठबंधन का नया लोगों को लांच नहीं होगा। इसके अलावा बैठक में वन नेशन वन इलेक्शन के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। आज बैठक में सीट शेयरिंग के फॉर्मूला पर चर्चा होगी। मोदी सरकार ने 18 से 22 सितम्बर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है। ऐसा माना जा रहा है कि इसमें वन नेशन वन इलेक्शन पर बिल आ सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *