टाउन हॉल के सामने से जाने पर वाहनों पर लगी रोक, काम पूरा होते ही पेडस्ट्रियन जोन से निकल सकेंगे वाहन
ग्वालियर. महाराज बाड़ा स्थित टाउन हॉल के सामने पेडस्ट्रियन के पत्थरों की कटाइ्र करने के साथ ही केमीकल ट्रीटमेंट देने का काम शुरू हो गया है और इसके बाद उक्त जगह पर वाहन आसानी से निकल सकेंगे। ग्वालियर स्मार्ट सिटी डवलपमेंट कॉर्पोरेशन अभी लगभग 15 मीटर के हिस्से का काम पूरा कर लिया है। अब 75 मीटर का काम शेष बचा हुआ है।
स्मार्ट सिटी इस प्रोजेक्ट के तहत महाराज बाड़ा के चारो ओर पेडस्ट्रियन जोन बना रहा है। इसके तहत सुभाष मार्केट की ओर सड़क को छोटा कर पेडस्ट्रियन बनाया गया है। लेकिन टाउन हॉल की ओर पूरा पेडस्ट्रियन जोन बना दिया गया है।
इसका विरोध व्यापारियों ने किया। तब पत्थरों की टाइल्स की कटिंग कर केमीकल वर्क कराने का तय किया गया। इस कार्य के लिये स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने लोक निर्माण विभाग और एमआईटीएस से भी सलाह ली है। इस वजह से यह काम देरी से शुरू हो पाया।
काम ऐसे चल रहा है
अभी पत्थर की टाइल्स लगाई गई हैं। अब इसमें मशीन के माध्यम से टाइल्स को छोटा-छोटा कट लगाकर केमिकल वर्क हो रहा है। अफसर दावा है कि इसके बाद वाहन पत्थरों की टाइल्स के ऊपर से आसानी से निकल सकेंगे।
