केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर के बंगले पर गोली मारकर युवक की हत्या, घटनास्थल बेटे की पिस्टल जब्त
लखनऊ. केन्द्रीय राज्यमंत्री और उत्तरप्रदेश की मोहनलाल गंज की सीट से सांसद कौशल किशोर के लखनऊ स्थित घरद पर युवक की हत्या कर दी गयी है। मृतक युवक की शिनाख्त विनय श्रीवास्तव के तौर पर हुई है। विनय कौशल किशोर के विकास किशोर के बेटे का दोस्त था और उन्हीं के साथ रहता था। पुलिस ने घटनास्थल से सरकारी लायसेंसी पिस्टल जब्त की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर कार्यवाही शुरू कर दी है।
ऐसा बताया जा रहा है कि यह घटना केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशारे के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बेगरिया गांव में स्थित आवास पर हुई है। यहां विनय श्रीवास्तव की पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। घटनास्थल पर पश्चिमी डीपीसी राहुल राज, एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा सहित भारी पुलिसबल पहुंच गया है। पुलिस ने 3 लोगों को घटनास्थल से हिरासत में ले कर पूछूताछ शुरू कर दी है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है।
डीसीपी पश्चिमी लखनऊ राहुल राज ने बताया है कि विनय श्रीवास्तव की गोली लगने से मौत हुई है। सिर पर भी चोट के निशान है। रात में 6 लोग आये थे। खाना-पीना खाया और इसके बाद गोली लगने से मौत हो गयी। पिस्टल विकास किशोर की बताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। इसके अलावा सीसीटीवी लगे हैं। इनकी फुटेज की भी जांच की जा रही हैं। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
