कूनो से नौरादेही अभयारण्य में शिफ्ट होंगे चीते
भोपाल. Kuno Cheetah Shifting Plan सागर जिले में स्थित नौरादेही वन्यजीव अभ्यारण्य राष्ट्रीय बांघ संरक्षण पा्रधिकरण और भारतीय वन्यजीव संस्थान के अध्ययन के चीतों के लिये उपर्युक्त क्षेत्र माना जाता है। इससे अब माना जा रहा है कि केन्द्रीय एजेंसी की सहमसति के बाद नौरादेही में चीतों शिफ्ट किया जा सकता है। आनकारी मिल रही है कि केन्द्रीय एजेंसी की सहमति को लेकर केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने मध्यप्रदेश के पीडब्ल्यूडी मं़त्री गोपाल भार्गव को पत्र लिसखा हे।
नौरादेही अध्ययन में पास
अब लगभग चीतों को शिफ्टिंग को फ्यूचर प्लान तैयार हो गया है। सागर के नौरादेही वाइल्डलाइु सैंन्चुरी चीतों के लिये उपयुक्त माना गया है। अब चीता एक्शन प्लान के तहत चीतों को भविष्य में नौरादेही अभयरण्य में शिफ्ट किया जा सकता हैं।
केंद्रीय मंत्री ने दी पत्र से सूचना
23 जून को PWD मंत्री गोपाल भार्गव ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर नौरादेही अभयारण्य को चीता पुनर्स्थापना के लिये चयनित किये जाने का अनुरोध किया था.
गोपाल भार्गव ने लिखा था पत्र
PWD मंत्री गोपाल भार्गव के केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को लिखे पत्र के बाद केंद्रीय एजेंसियों ने नौरादेही अभयारण्य का दैरा किया था. इसमें उन्होंने तमाम एंगल से अध्ययन किया. इसके बाद वैज्ञानिकों ने नौरादेही को चीतों के लिए उपयुक्त माना और शिफ्टिंग को लेकर सहमति दी.
