कल दोपहर 11.50 बजे ‘‘आदित्य एल-1’’ लांच होगा
नई दिल्ली. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन () के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने बताया है कि हमारी स्पेस एजेंसी देश के महत्वाकांक्षी सौर मिशन ‘‘आदित्य एल-1’’ का 2 सितम्बर को होने वाले प्रक्षेपण के लिये तैयारी पूरी कर चुकी है। इस सिलसिले में लांचिंग की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। गौरतलब है कि आदित्य एल-1 मिशन को 2 सितम्बर को दिन में दोपहर 11.50 बजे श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केन्द्र से प्रक्षेपित किया जायेगा। ‘‘आदित्य एल-1’’ अंतरिक्ष यान को सूर्य के परिमंडल के दूरस्थ अवलोकन और ‘‘आदित्य एल-1’’(सूर्य-पृथ्वी लैग्रेजियन बिंदु) पर सौर हवा का वास्तविक अध्ययन करने के लिये डिजाइन किया गया है। जो पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर है।
