ADGP उमेश जोगा की सूचना पर एसपी को 4 करोड़ 80 लाख रूपये हशिश जब्त करने में मिली कामयाबी
नरसिंहपुर. माफियाओं एवं नशे के व्यापारियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिये वीडियो कॉफ्रेंसिंग से दिये गये आदेश पर नरसिंहपुर पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्यवाही की जा रही है। 6 एवं 7 अक्टूबर 2020 की दरमियानी रात एनएच 44 उत्तर दक्षिण कोरिडोर पर घेराबंदी कर रेनॉल्ट डस्टर नम्बर टीएन-5 एडब्ल्यू0965, टाटा जेस्ट नम्बर यूपी-73एफडी-5857 से अवैध मादक पदार्थ 117 किलोग्राम हशिश जब्त कर तस्करी के कारोबार में लिप्त 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि यह अवैध मादक पदार्थ ‘‘हशिश’’ को नेपाल सीमा से स्मलिंग करके उत्तरप्रदेश के रास्ते चेन्नई की तरफ ले जाया जा रहा था। एडीजीपी जबलपुर उमेश जोगा के आदेश पर नरसिंहपुर एसपी अमित कुमार ने अवैध मादक कारोबारियों की धरपकड एवं

समय से वारंटियों की तलाश के लिये अभियान चलाया जा रहा है। पहले फरार चेन्नई निवासी एवं डीआरआई के अधिकारियों की मौजूदगी में वीडियोग्रॉफी करते हुए मैकेनिकल जांच कर रेनॉल्ट डस्टर के पीछे गेट के भीतर जगह बनाकर एवं वाहन के नीचे की ओर लोहे की चाद का बॉक्स बनाकर हशिश छिपाकर रखी थी। तलाशी लेने पर 62 पैकेट वजन 48 किलो 471 किलोग्राम जिसकी कीमत 2 करोड़ 42 लाख 35 हजार 500 रूपये है। इसी तरह से टाटा जेस्टा में भी नीचे बॉक्स बनाकर एवं वोनट एवं सामने वाले कांेच के बीच जगह बनाकर हशिश छिपाकर रखी गयी थी। जिसमें 56 पैकेट कुल कीमत 37,884 किलोग्राम कीमत 1 करोड़ 89 लाख 42 हजार रूपये हैं। इस तरह से कुल मिलाकर 118 पैकेट जिसका वजन 86 किलोग्राम कुल कीमत 4 करोड़ 50 लाख रूपये है।
