नए मंत्रियों को मिले विभाग, बिसेन को नर्मदा घाटी विकास, शुक्ला को PHE, जनसंपर्क और राहुल लोधी को कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्रालय

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद बुधवार देर शाम नए मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिए। कैबिनेट मंत्री राजेंद्र शुक्ल को जनसंपर्क और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का जिम्मा दिया गया है। वे पहले भी जनसंपर्क विभाग संभाल चुके हैं।

गौरीशंकर बिसेन को नर्मदा घाटी विकास विभाग का दायित्व सौंपा है। पहली बार मंत्री बनाए गए राहुल सिंह लोधी को कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग का स्वतंत्र प्रभार एवं वन विभाग का राज्य मंत्री बनाया है। नर्मदा घाटी विकास, जनसंपर्क और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अभी तक मुख्यमंत्री के पास थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *