रक्षाबंधन पर कल बैंक और बीमा समेत अन्य संस्थानों में अवकाश

भोपाल. रक्षाबंधन पर कल बुधवार को बैंक और बीमा समेत अन्य वित्तीय संस्थानों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। मध्यप्रदेश शासन ने नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत ये अवकाश घोषित किया है।
महंगाई बढ़ने के शोर के बीच त्योहारों की मिठास महंगाई से अछूती है। राखी से पहले शहर में मिठाईयों के दाम नहीं बढ़े हैं। हालांकि बेसन, दूध, मावे से लेकर सूखे मेवे तक भले ही बीते वर्ष के मुकाबले महंगे हुए लेकिन मिठाईयों के दाम स्थिर हैं। ऐसे में इस वर्ष राखी पर मिठाईयों की अच्छी बिक्री होने का अनुमान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *