2023 से पहले 24 का मेगा प्लान, मध्य प्रदेश में इन सांसदों की टिकट काट सकती है BJP

भोपाल. मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव और 2024 लोक सभा चुनाव को लेकर बीजेपी मेगा प्लान बनाने में लगी है। विधानसभा चुनाव के साथ ही लोकसभा चुनाव में 2019 का पिछला प्रदर्शन एक बार फिर दोहराने की रणनीति बनाई जा रही है। पिछले चुनाव में BJP मध्यप्रदेश की 29 में से 28 सीटों पर जीत हासिल की थी। माना जा रहा है इस आंकड़े को बरकरार रखने के लिए पार्टी इस बार अपने कई सांसदों का टिकट काट सकती है।

12 सांसदों का कट सकता है टिकट
सूत्रों के अनुसार लगभग 12 लोक सभा सांसदों का टिकट कट सकता हैं। हालांकि, इनमें से 1 या 2 सांसदों को आगामी विधानसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है। उसी तरह से एक सांसद को उम्र की वजह से चुनाव नहीं लड़ाया जा सकता है। जबकि, एक सांसद महोदय को उनके विवादित बयानों के कारण बने असमंजस की स्थिति के कारण चुनाव से दूर रखा जा सकता है।

सर्वेक्षण कर रहे हैं नेता
पार्टी की कोशिश है कि नए और युवा चेहरों को मैदान में उतारा जाए। पार्टी सूत्रों के अनुसार फिलहाल सभी सांसदों को अपने क्षेत्रों में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जोरशोर से अपनी भूमिका निभाने का निर्देश दिया गया है। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भी पार्टी के रणनीतिकार लगातार मंथन कर रहे हैं। जीत और हार का लगातार सर्वे और सर्वेक्षण चल रहा है।

विधानसभा के लिए मंथन
पार्टी ने 39 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है लेकिन, ये वैसी सीटें है जो बीजेपी की हारी या कमजोर सीटें रही हैं। सूत्रों के अनुसार पार्टी के सिटिंग 127 विधायकों में से लगभग 60 विधायकों का टिकट कट सकता है। यह संख्या लगभग 50 प्रतिशत है। बीजेपी ने इतनी बड़ी संख्या में मध्यप्रदेश में कभी भी मौजूदा विधायकों के टिकट नहीं काटे हैं।

सिंधिया समर्थकों का क्या होगा
बीजेपी सूत्रों का मानना है कि सरकार और विधायक विरोधी रुझान की काट के लिए अलोकप्रिय विधायकों की टिकट काटा जा सकता है। हालांकि, सिंधिया के साथ बीजेपी में आए अधिकतर विधायकों को टिकट दिया जा सकता है। ये बीजेपी का गुजरात फॉर्मूला है। जीतने की क्षमता के आधार पर ही दिया जाएगा टिकट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *