लकडि़यों की आड़ में की जा रही 2 करोड़ रूपये की गांजे की स्मलिंग, एडीजी उमेश जोगा की देखरेख में की गयी कार्यवाही, 2 गिरफ्तार
जबलपुर. लकडि़यों की आड़ में गांजा की तस्करी करते हुए जबलपुर पुलिस ने ने एक ट्रक का जब्त कर उसमें रखा लगभग 1200 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस के द्वारा पकड़े गये गांजे की कीमत लगभग 2 करोड़ रूपये आंकी गयी है। तिलवारा थाना पुलिस की इस कार्यवाही के बाद एडीजी उमेश जोगा और एसपी तुषारकांत विद्यार्थी भी पहुंचे। पुलिस के अनुसार ट्रक छत्तीसगढ़गढ जगदलपुर का है जिसे कि हरियाणा और राजस्थान की ओर ले जाया जा रहा है। पूछताछ में पता चला है कि रास्ते में इनके और मददगार मिलते रहें है जो कि इन्हें मंजिल तक पहुंचने में मदद कर रहे थे।

चुनाव आयोग और डीजीपी के निर्देश पर एडीजी के नेतृत्व में पूरे जोन में नशीली पदार्थो कको लेकर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जबलपुर पुलिस भी रोजाना वाहनों की चैकिंग कर रही है। पिछले कुछ दिनों से तिलवारा थाना पुलिस को सूचना मिल रही थी कि ट्रकों से अवैध नशीले पदार्थो की तस्करी की जा रही और आज तिलवारा थाना पुलिस वाहनों की चैकिंग में जुटी हुई थी। इस बीच एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया तो उसका ड्रायवर ट्रक को छोड़कर भागने लगा जिले की पुलिस ने पकड़कर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने ट्रक के कंडक्टर को भी पकड़ा है। दोनों से जब पुलिस ने पूछताछ की तो पहले तो उन्होंने कुछ नहीं बताया लेकिन पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो बताया कि लकडि़यों के बीच में गांजे को छिपाकर हरियाणा ओर की ले जा रहे थे।
ADG उमेश जोगा के मुताबिक अवैध नशीले पदार्थों को लेकर जॉन के सभी एसपी को निर्देश दिए गए है। चुनाव आयोग और DGP के निर्देश पर रोजाना वाहनों कि चेकिंग की जा रही है। संदेह होने पर गाड़ियों को रोककर पूछताछ की जाती है। ADG के मुताबिक अवैध गांजा तस्करी के आरोपियों से जानकारी ली जा रही है कि गांजा तस्करी में और कौन-कौन लोग साथ में शामिल है। पुलिस ने ट्रक मालिक को भी पूछताछ के लिए बुलाया है।
