सागर दलित हत्याकांड में सबसे बड़ा खुलासा, CM शिवराज और उनके मंत्री का आया नाम

सागर. मध्य प्रदेश के सागर जिले में शनिवार को हुई दलित युवक की हत्या के मामले में बहुत बड़ा खुलासा हुआ है। इस खुलासे के बाद प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ सकता है। क्योंकि दलित युवक की हत्या करने और उसकी मां को निर्वस्त्र कर घुमाने वाले आरोपियों के तार भाजपा नेताओं से जुड़े हुए हैं। खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके मंत्री भूपेंद्र सिंह का आरोपियों के साथ फोटो सामने आया है। कांग्रेस नेता अरुण यादव ने भी इस फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

आरोपी विक्रम सिंह एवं कोमल सिंह को भाजपा का संरक्षण प्राप्त
इस खुलासे के बाद कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर हो गई है। पीसीसी चीफ कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत कई नेताओं ने निशाना साधा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण यादव ने कहा, सागर जिले के खुरई में ग्राम बड़ोदिया नोनागिरी में दलित युवक की हत्या भाजपा नेताओं ने इसीलिए कर दी कि उसकी बहन से छेड़छाड़ के मामले में राजीनामा नहीं किया। आरोपी विक्रम सिंह एवं कोमल सिंह को भाजपा सरकार का संरक्षण प्राप्त है।

अब तक 9 लोग गिरफ्तार
पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है, लेकिन केस FIR में महिला को निर्वस्त्र करने का जिक्र नहीं है। मृतक की मां आरोप है कि जब वह बेटे को बचाने गई तो उसके साथ मारपीट की गई और आरोपियों ने उसके कपड़े उतार कर घुमाया। पुलिस ने ही मौके पर पहुंचकर उसे उसे कपड़े लाकर दिए। इतना ही आरोपियों हत्या के बाद पीड़ित परिवार को घर भी तोड़ दिया। पुलिस ने अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *