स्मार्ट सिटी को मार्च 2024 पूरे करने होंगे निर्माण कार्य, 5 प्रोजेक्ट के लगे टेंडर

ग्वालियर. जीएससीडीसी (ग्वालियर स्मार्ट सिटी डवलपमेंट कॉर्पोरेशन) का बढ़ा समय समाप्त होने में महज 10 माह ही बचे हुए हैं। जबकि केन्द्र सरकार की गाइडलाइन है कि प्रोजेक्ट को मार्च 2024 तक पूरा कर लिया जाये। ऐसे में स्मार्ट सिटी ने हाल ही में 12 प्रोजेक्ट को स्वयं करने का मन बनाया है। इसके लिये 69.32 करोड़ रूपये के टेंडर लग चुके हैं। अभी सिर्फ 400 मीटर की सड़क का काम मैदान में दिख रहा है। जबकि शेष को इंतजार है। वहीं 32.62 करोड़ रूपये के कार्यो के टेंडर को फायनल होने का इंतजार है। यह अगले माह 15 सितम्बर तक खुल सकते हैं।
ऐसे समय में स्मार्ट सिटी को 101.94 करोड़ रूपये के कार्यो को 7 माह में पूरा करके देना होंगे। देश की 100 स्मार्ट सिटी का कार्यकाल एक-एक साल के लिये 2 बार बढ़ाया जा चुका है। अब 296 जून 2024 तक का समय है। इसको बढ़ाते समय केन्द्रीय शहरी एवं आवासन मंत्रालय ने स्मार्ट सिटी को मार्च 2024 तक अपने सभी अधूरे और नये कार्यो को पूरा करने के लिये कहा है। स्मार्ट सिटी की सीईओ नीतू माथुर ने बताया है कि स्मार्ट सिटी के नये प्रोजेक्ट 24 थे। इनमें से 8 प्रोजेक्ट ननि को करना है। बाकी स्मार्ट सिटी कर रही है। अधिकांश के टेंडर हो चुके हैं। जो रह गये हैं, वह भी जल्द ही खुल जायेंगे।
एक नजर में टेंडर होने के बाद काम की स्थिति
महाराज बाड़ा ओल्ड आफिस रिनोवेशन
इमारत पुरानी और ऐतिहासिक है। इसका रिनोवेशन 4.54 करोड़ रुपए में होगा। अभी काम शुरू होना है।
थीम पार्क
कटारे फार्म हाउस की जमीन स्मार्ट सिटी को मिलना है। स्मार्ट सिटी ने इसका टेंडर 9.32 करोड़ का कर दिया है।
एमएलबी कॉलेज
ऐतिहासिक इमारत का फ्रंट पर फसाड़ रेस्टोरेशन का काम होगा। इसका टेंडर 2.96 करोड़ रुपए का हो चुका है।
कचरा कलेक्शन मशीन
शहर की सड़कों पर डस्ट के अलावा अन्य कचरा को कलेक्ट करने के लिटर लीटर पिकर मशीन खरीदी जाएगी। इस पर 2.98 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *