स्कूल बस और कार के बीच हुई दुर्घटना से लगा जाम, कार हुई क्षतिग्रस्त

ग्वालियर. गुरूवार की लगभग दोपहर 2 बजे आकाशवाणी तिराहे की ओर से आ रही मारूति कार नम्बर डीएल3 सीसीई 8479 को स्कूल बस लगभग 30 मीटर घसीटते हुए ले गया। लेकिन कार की ड्रायवर साइट एक्सीडेंट से क्षतिग्रस्त हो गयी। कार को राकेश झा ड्राइव कर रहे थे, कार में उनकी पत्नी भी सवार थी। जबकि जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल नम्बर एमपी07 पी 1089 की बच्चों से भरी को बस ड्रायवर रामवीर रजक चला रहे थे।
बस चालक रामवीर रजक ने बताया कि मेरी कोई गलती नहीं है लेकिन जब इस संबंध राकेश झा ने बताया कि मेरी 30 मीटर घसीटते हुए ले गया। भगवान की कृपा से हम बच गये। बस और कार के बीच हुई दुर्घटना से लगभग 1 घंटे तक यातायात पूरी तरह से ठप्प रहा है। कार चालक राकेश झा के परिजनों ने कार को साइट में लगाया और बस को भी साइट से किया तब जा कर यातायात सामान्य हो पाया। सड़क दुर्घटना के हालात बहुत ही खतरनाक थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *