रूस प्लेन क्रैश में पुतिन के खिलाफ विद्रोह करने वाले वैगनर चीफ का भी नाम

नई दिल्ली. रूस में बुधवार को एक विमान दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना में 10 लोगों के मारे जाने की खबर है। यह विमान दुर्घटना मॉस्को और सेंट पीटर्सवगर्ब के बीच हुई है। लेकिन हैरानी की बात है कि विमान में सवार यात्रियों की सूची में रूस की निजी सेना वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन का नाम भी शामिल है।
लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि क्या येवगेनी इस विमान में सवार थे या नहीं। कुछ मीडिया रिपोटर््स में यह कहा जा रहा है कि यह विमान प्रिगोझिन का ही था। रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी तास ने आपातकाल अधिकारियों के हवाले से बताया है कि इस विमान में 3 पायलट समेत कुल 7 यात्री सवार थे। दुघ्रटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *