Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

चंद्रयान-3: लैंडिंग के 2 घंटे 26 मिनट बाद लैंडर से बाहर आया रोवर,भारत बना चांद का वर्ल्ड चैम्पियन, जो न कर सके अमेरिका, चीन और जापान वह इसरो ने कर दिया

नई दिल्ली. भारत ने विश्व में इतिहास रच दिया और बुधवार कीशाम को चन्द्रयान-3 ने चांद की सतह पर साउथ पोल पर सफल लैंडिंग कर ली है। भारत का नाम अब दुनिया के उन 4 देशों में जुड़ गया है। जो सॉफ्ट लैंडिंग में एक्सपर्ट है। इस कामयाबी को हासिल करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन चुका है। पिछली बार चन्द्रयान-2 की क्रैश लैंडिंग हुई थी। तब भारत को बहुत मायूसी हाथ लगी थी। लेकिन इस बार तगड़ी तैयारी की गयी थी और नतीजा सफलता के रूप में हासिल हुआ है। इसरो ने चांद पर परचम लहरा दिया है। चन्द्रयान-3 ने चांद की सतह पर अपने कदम रख दिये हैं।
अब चांद से जुड़े जुड़े प्रश्नों के उत्तर मिलेंगे
अब पूरे विश्व को चांद से जुड़े कई प्रश्नों के उत्तर मिलेंगे। क्योंकि दुनिया का सबसे शक्तिशाली मुल्क अमेरिका चांद तक पहुंच गया। लेकिन चांद का रहस्य सुलझाने में असफल रहा। रूस चांद तक तो पहुंच गया। लेकिन चन्द्रमा पर जीवन की संभावना है या नहीं? इस प्रश्न का उत्तर नहीं तलाश सके। चांद पर चीन का अंतरिक्ष यान भी लैंड हुआ। लेकिन यांचद की पहेली सुलझ नहीं सकीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *