शिमला में भूस्खलन से शिव मंदिर ढहा, मलबे में 50 श्रद्धालुओं के दबे होने की संभावना, 9 शव निकाले
शिमला. हिमाचल प्रदेश के शिमला में बड़ी दुर्घटना घटी। यहां भारी वर्षा के चलते भूस्खलन हो गया। भूस्खलन की चपेट में शिव मंदिर आ गया। ऐसे में सावन सोमवार पर पूजा करने पहुंचे लगभग 20 लाग मलबे में दब गये। जिसमें 9 लोगों के शव निकाले जा चुके है। जबकि अन्य श्रद्धालुओं को निकालने के लिये रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है।
ऐसा बताया जा रहा है कि शिमला के समरहिल इलाके में यह हादसा हुआ। यहां शिवमंदिर भूस्खलन की चपेट में आ गये। इस दौरान लगभग 50 लोग मलबे में दब गये। पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। हिमाचल के सीएम सुखबिंदर सिंह सुक्खू ने ट्वीट कर कहा है कि शिमला से दुःखद खबर सामने आयी है। जहां भारी वर्षा की वजह से समरहिल में शिवमंदिर ढह गया। अभी तक 96 शव निकाले जा चुके है। स्थानीय प्रशासन मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिये मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिये मलबे को हटाने के लिये तत्परता से काम कर रहा है।