DA Hike- कर्मचारियों को मिलने वाली खुशखबरी, डीए बढ़ाने पर मोदी सरकार ले सकती फैसला

नई दिल्ली. केन्द्रीय कर्मचारियों के लिये डीए को लेकर काफी उम्मीद लगाकर रखते हैं। अब डीए को लेकर अहम जानकारी सामने आयी है और मोदी सरकार जल्द ही डीए को लेकर अहम ऐलान भी कर सकती है। दरअसल, आने वाले दिनों महंगाई भत्ता मे बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। केन्द्र सरकार अपने एक करोड़ से अधिक कबर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिये महंगाई भत्ता सहमत फार्मूले के तहत 3 प्रतिशत बढ़ा सकती है। अभी महंगाई भत्ता 42 प्रतिशत हैं। वहीं 3 प्रतिशत डीए को बढ़ाये जाने से यह 45 प्रतिशत हो जायेगी।
महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव
उन्होंने बताया आगे बताया कि वित्त मंत्रालय का व्यय विभाग अपने राजस्व निहितार्थ के साथ डीए में बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव तैयार करेगा और प्रस्ताव को मंजूरी के लिये केन्द्रीय मंत्रिमण्डल के समक्ष रखेगा। डीए बढ़ोत्तरी एक जुलाई 2023 से प्रभावी होगी। फिलहाथ केन्द्र सरकार के एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है। डीए में आखिरी संशोधन 24 मार्च 2023 को किया गया था और एक जनवरी 2023 से प्रभावी हुआ था।

इतने कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा लाभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जनवरी 2023 से केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते और पेंशनभोगियों को महंगाई राहत की अतिरिक्त किस्त जारी करने की मंजूरी दे दी थी. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उस समय कहा था कि केंद्र डीए में बढ़ोतरी के लिए 12,815 करोड़ रुपये खर्च करेंगा. इससे लगभग 47.58 लाख कर्मचारियों और लगभग 69.76 लाख पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा.
महंगाई के आधार पर बढ़ता है डीए
अगर केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में तीन फीसदी का इजाफा होता है, तो ये 45 फीसदी पर पहुंच जाएगा. इससे उनकी सैलरी में इजाफा होगा. महंगाई दर को देखते हुए केंद्र सरकार कर्मचारियों के डीए में इजाफा करती है. महंगाई जितनी अधिक होगी, डीए में बढ़ोतरी उतनी ही अधिक होती है. कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की गणना श्रम ब्यूरो करता है. कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI-IW) के आधार पर इसका कैलकुलेशन किया जाता है.
कितनी बढ़ेगी सैलरी?
डीए में हुई तीन फीसदी की बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों की सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी इसे भी समझ लेते हैं. मान लीजिए कि किसी केंद्रीय कर्मचारी का बेसिक पे 18,000 रुपये है. अगर 42 फीसदी के हिसाब से देखें, तो डीए 7,560 रुपये बनता है. वहीं, अगर 45 फीसदी के हिसाब से देखें, तो ये 8,100 रुपये बनेगा. यानी कर्मचारी की सैलरी में 540 रुपये की बढ़ोतरी होगी.
सरकार ने मार्च 2022 में कर्मचारियों के डीए में तीन फीसदी की बढ़ोतरी की थी. इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 31 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी पर पहुंचा था. इसके बाद दो बार चार-चार फीसदी का इजाफा डीए में हुआ है. डीए सरकारी कर्मचारियों की सैलरी का स्ट्रक्चर का हिस्सा होता है. महंगाई दर को देखते हुए केंद्र सरकार कर्मचारियों के डीए में इजाफा करती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *