ग्वालियर में भाजपा नेता के बेटे ने फांसी लगाकर दी जान

ग्वालियर. ग्वालियर में भाजपा नेता के पुत्र ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस ने मामले की जांच करना शुरू कर दिया है। इसके बाद ही आत्महत्या की वजह सामने आ पाएगी।

घटनाक्रम के मुताबिक भाजपा नेता जंग बहादुर उर्फ कक्का के बेटे देवेंद्र उर्फ लला तोमर ने किसी वजह से अलीजा बाग शिंदे की छावनी में अपने मकान में फांसी लगा ली। सुबह परिवार के लोगों को फांसी लगाने की बात का पता लगा। घटना से कक्का का पूरा परिवार सकते में आ गया। साथ ही पूरा परिवार गमगीन हो गया। इसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पीएम के लिए भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच करना शुरू कर दिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *