खुशखबरी-कर्मचारियों को मिला चौथे समयमान पे स्केल, 34 नये पद स्वीकृत, 6 ITI को मिली मंजूरी

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 35 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों को चतुर्थ समयमान वेतन देने का फैसला किया गया। यह जानकारी सरकार के प्रवक्ता गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने देते हुए बताया कि यह समयमान 1 जुलाई 2023 से इसका लाभ मिलेगा। युवा कला और प्रशिक्षण को मंजूरी दी गयी है। एक हजार युवाकलाकारों को 10 हजार रूपये माह दिया जायेगा। 6 नयं आईटीआई शुरू करने 114 प्रशिक्षक, 44 प्रशासकीय पदों की 3 शासकीय महाविद्यालयों में नवीन संकाय शुरू करने का निर्णय हुआ है।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया, आज की कैबिनेट में नौजवान, कर्मचारियों और छात्रों के हित में निर्णय हुए। जबलपुर के सिहोरा, कटनी के कैमोर, छतरपुर के बिजावर, निवाड़ी के जेरोन, सीधी के रामपुर नैकिन, धार के तिलगारा में नए ITI खुलेंगे। शासकीय पॉलिटेक्निक होशंगाबाद में 4 नए कोर्स मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिक और कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग शुरू होंगे।
गृहमंत्री ने कहा, 35 साल की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों को चतुर्थ समयमान वेतन (4th टाइम स्केल पे) देने का फैसला किया गया। 1 जुलाई 2023 से इसका लाभ मिलेगा। युवा कला और प्रशिक्षण फैलोशिप को मंजूरी दी गई है। एक हजार युवा कलाकारों को 10 हजार रुपए महीना दिया जाएगा। तीन शासकीय महाविद्यालयों में नवीन संकाय शुरू करने का निर्णय हुआ।

ये निर्णय भी हुए
टेलिकॉम इंफ्रॉस्ट्रक्चर के काम में तेजी लाने के लिए प्रस्ताव को मंजूरी मिली।
MSME को औद्योगिक भूमि आवंटन को मंजूरी दी गई।
मुद्रा योजना का नवीनीकरण। जो लोग मुद्रा योजना का लाभ ले रहे थे, उन्हें उद्यम क्रांति का फायदा मिल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *